रीता

कुछ तिनके जोड़े हैं,
कुछ गुंजल सुलझाए हैं
कुछ सपनो को निचोड़ कर
हमने रंग बनाए हैं
कई फासले तय करे,
कई रास्ते साथ लिए
कभी धूप चुराकर,
कभी साए थाम लिए
थोडी सी कच्ची मिट्टी,
थोड़ा सा ठंडा पानी
कभी दबी हुई सी हंसी ,
कभी अश्कों की कहानी
कुछ तूफ़ान समेट कर
कुछ हवाएं लपेट कर
हम रीता के नाम से
इस दुनिया में आये हैं.....

Popular posts from this blog

लम्हें